मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
गल्ला मंडी में जुआ खेलते चार ज़ुआंरी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

गल्ला मंडी में जुआ खेलते चार ज़ुआंरी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गल्ला मंडी में छापा मारकर चार जुआरियों को बंदी बनाया। आधा दर्जन जुआरी मौके से फरार हो गए। जुआ मंडी में एक चबूतरे के अंदर चल रहा था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने 23690 रुपए की नकदी व तांश की गड्डी बरामद की। पुलिस ने जुआं खेलते राघवेन्द्र सिंह पुत्र नरसिंह निवासी घूमसपुर, ग्रीस चन्द्र पुत्र भिकारी लाल निवासी काजी टोला दक्षिणी, दीपेंद्र पुत्र भंवरलाल सिंह निवासी बझेरा, आनगं पाल सिंह पुत्र जननायक निवासी किशनपुर गढ़िया को बंदी बनाया। मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आधा दर्जन जुआरी मौके से फरार होने में सफल रहे हैं जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।




























