नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाना घिरोर का किया औचक निरीक्षण

नवागत पुलिस अधीक्षक ने थाना घिरोर का किया औचक निरीक्षण
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार
मैनपुरी पुलिस अधीक्षक गणेश प्रताप साहा ने घिरोर थाने का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सम्बंधितों को दिशा-निर्देश दिए और कहा थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को सही रखा जाए घिरोर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह से कहा कि आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण किया जाए थाना क्षेत्र में गस्त बढ़ा कर अपराधियों पर अंकुश लगाया जाए महिलाओं की सुरक्षा के विशेष उपाय किए जाएं पुलिस अधीक्षक ने बैरक शास्त्रागार व अभिलेखों का निरीक्षण किया और उन्होंने कहा कि अभिलेखों का सही तरीके रखरखाव किया जाए पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में हो रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया व पुराने थाना परिसर को भी देखा इस मौके पर घिरोर थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह पी आर ओ विनोद कुमार, उपनिरीक्षक राजवीर सिंह,एच एम विजय शर्मा, महिला आरक्षी नेहा सिरोही व अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद था


















