मानव जीवन अनमोल, यातायात नियमों की अनदेखी कर जीवन को खतरे में न डालें- जिलाधिकारी।

मानव जीवन अनमोल, यातायात नियमों की अनदेखी कर जीवन को खतरे में न डालें- जिलाधिकारी।
आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो उत्तर प्रदेश
मैनपुरी 23 जनवरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयंती पर यातायात जागरूकता के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर बनायी गयी मानव श्रंृखला में उपस्थित छात्र-छात्राओ , अधिकारियों, कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुये कहा कि जीवन अनमोल है, यातायात नियमों की अनदेखी कर इसे बर्बाद न करें, जरा सी लापरवाही सड़क दुर्घटना में जान ले सकती है, तमाम लोग प्रतिदिन यातायात नियमों की अनदेखी करने के कारण असमय ही मौत के शिकार हो रहे हैं, शासन के निर्देशानुसार जिला स्तर पर यातायात नियमों का पालन करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निरतंर कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं, इस मानव श्रृंखला का मुख्य उद्देश्य भी जनपदवासियों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट का प्रयोग करें, नशे के हालत में ड्राइविंग न करें, वाहन चलाते समय ईयर फोन, मोबाइल का प्रयोग करने से बचें, वाहन निर्धारित गति पर ही चलायें।
श्री सिंह ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों मंे तमाम लोगों को खोना पड़ता है, जो समाज, पीड़ित परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयेगी और तमाम लोगों का जीवन बचाया जा सकता हैं। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, जन सामान्य को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ दिलाते हुये कहा कि सभी लोग दो-पहिया वाहन चलाते समय स्वयं, पीछे बैठा व्यक्ति बी.आई.एस. मानक वाला हेलमेट अवश्य पहनें, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करें, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन न चलायें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन का संचालन न करें, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहें। उन्होने मानव श्रृंखला में उपस्थित छात्रों, जन-सामान्य से कहा कि स्वयं यातायात नियमों का पालन करें साथ ही अपने परिजनों, आस-पड़ौस के लोगों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें तकि मार्ग दुर्घटनाओं में कमी आये और आवागमन सुगम हो।
मानव श्रृंखला में सुदिति ग्लोबल एकेडेमी, डा. किरन सौजिया सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, कुं. आर.सी. बालिका महाविद्यालय, कुं. आर.सी. कन्या इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट आदि के छात्र-छात्राओं के अलावा स्काउड गाइड, एन.सी.सी., एन.एस.एस. कैडेट्स, स्वयं सेवी संगठन, आम नागरिकों द्वारा बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गया, मानव श्रृंखला ईसन नदी पुल से तहसील सदर, बस स्टैण्ड, जिला चिकित्सालय होते हुये क्रिश्चियन तिराहे तक बनायी गयी मानव श्रृंखला में नगर में स्थित विभिन्न विद्यालयों ने छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ऐ.के. अरुण, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज पाल सिंह के अलावा सुदिति ग्लोबल एकेडेमी के प्रबंध निदेशक डॉ. राम मोहन, लव मोहन, सेंट मैरी स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक दास, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन यादव, नगला हार के प्रधानाध्यापक नीरज दुबे के अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।


















