सलीम अहमद ने जिला पंचायत चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान किया

सलीम अहमद ने जिला पंचायत चुनाव के लिए जनसंपर्क अभियान किया
नूरपुर।आगामी जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी और वार्ड नंबर 5, नूरपुर ब्लॉक से उम्मीदवार सलीम अहमद ने मंगलवार को अपने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और अपनी योजनाओं तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।सलीम अहमद ने ग्राम मझोला बिल्लौच, नजरपुर मंडयौ, रहटा बिल्लौच सहित कई अन्य गांवों में लोगों से संपर्क किया। ग्रामीणों ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और अपनी समस्याएं भी साझा कीं। उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।सलीम अहमद ने कहा कि अगर उन्हें जनता का समर्थन मिलता है, तो वे विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे और क्षेत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करें ताकि सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनके साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। उनका यह दौरा क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन जुटाने में सफल रहा।
रिपोटर विकास सिंह


















