व्यापार मंडल ने नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर का किया स्वागत।

व्यापार मंडल ने नवागत जिलाधिकारी जसजीत कौर का किया स्वागत।
नूरपुर।पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी जसजीत कौर का उनके कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष तसलीम अहमद इदरीसी ने किया। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार गुणवंत सिंह राठौर, सभासद असलम मलिक, नगर अध्यक्ष रवींद्र सिंह, मुकुल गुप्ता और अजयवीर सिंह एडवोकेट सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस मुलाकात के दौरान व्यापार मंडल ने जिले में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की और विकास के विभिन्न पहलुओं में प्रशासन के सहयोग की उम्मीद जताई। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू रखने के लिए हरसंभव सहायता दी जाएगी।व्यापार मंडल के इस कदम ने प्रशासन और व्यापारिक समुदाय के बीच सहयोग और संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल की है।
रिपोटर विकास सिंह


















