करनाल-हरियाणा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का किया आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का किया आयोजन

करनाल, 17 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा अध्यक्ष चन्द्रशेखर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इरम हसन ने विद्यार्थियों को नालसा द्वारा आयोजित ला स्टूडेंट्स के रील मेकिंग कॉम्पिटिशन के बारे में जानकारी दी और उन्हें कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नालसा द्वारा बनाई डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। उन्होंने विद्यार्थियों को कैम्पेन शक्ति बाल विवाह के खिलाफ आवाज के बारे मे जानकारी दी और बाल विवाह रोकने हेतु पर्यासरत रहने का आग्रह किया।
उन्होने बताया कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नं. 0184-2266138 व नालसा की हेल्पलाइन नं. 15100 संपर्क किया जा सकता है। पैनल अधिवक्ता मीनाक्षी गुप्ता एवं टीम सदस्य द्वारा विद्यार्थियों को नालसा द्वारा बच्चों व विकलांग व्यक्तियों द्वारा चलाए जा रहे कैम्पेन की जानकारी दी और उन्हे बच्चों व विकलांग व्यक्तियों के अधिकारी व संबंधित योजनाओं बारे जागरूक किया।
इस मौके पर ला स्टूडेंट्स मध्यस्थता केंद्र व स्थाई लोक अदालत की कार्यशैली से अवगत करवाने हेतू मध्यस्तता केंद्र में चल रही मध्यस्तता के जरिए जानकारी दी व स्थाई लोक अदालत मे चल रहे प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमों की जानकारी दी। इसके अलावा पैनल अधिवक्ता मुकेश कुमार ने विद्यार्थियों को मुफत कानूनी सेवाओं की जानकारी दी।

बॉक्स: नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को : इरम हसन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला न्यायालय करनाल में आठ मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसमें प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है।। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 0184-2266138 व नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button