वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कैण्ट में जाम हटवाने में असफल रोडवेज चौकी प्रभारी रविकांत मलिक को किया गया निलंबित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैण्ट रेलवे स्टेशन के सामने जाम छुड़ाने और अतिक्रमण रोक पाने में असफल रोडवेज चौकी प्रभारी रविकांत मलिक को निलंबित कर दिया गया। साथ ही दो चौकी प्रभारियों को लाइन हाजिर और छह को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सोमवार को यातायात निरीक्षण के दौरान ये कार्रवाई की। लंका के यातायात निरीक्षक अरुण कुमार तिवारी और पंकज कुमार तिवारी को अपने क्षेत्र में सुचारू यातायात संचालन न करने के चलते यातायात मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गिलट बाजार, चौका घाट, गोल गड्डा, सप्तसागर मंडी, मच्छोदरी, भदऊं चुंगी में लगातार जाम के चलते चौकी प्रभारियों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। पुलिस आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान सड़क पर वन वे, यू टर्न और कट बंद करने का निर्देश दिए हैं।

Sallauddin Ali

67% LikesVS
33% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button