काशीपुर-उत्तराखण्ड़

वरिष्ठ अधिवक्ता को उसके चेंबर पर ही रिवाल्वर तानकर धमकाया एक आरोपी फरार एक गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,काशीपुर में गुरुवार 19 सितंबर को एक बड़ी वारदात हो गई. यहां दो युवकों ने काशीपुर कोर्ट परिसर में स्थित सीनियर वकील पर उसी के चैंबर में रिवॉल्वर तान दी. इस दौरान एक आरोपी तो भागने में कामयाब हो गया, जबकि दूसरे युवक को वकीलों ने रिवॉल्वर के साथ पकड़ लिया, जो फिलहाल पुलिस की हिरासत में है.।


काशीपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने बताया कि गुरुवार 19 सितंबर को वो तहसीस में मुकदमों की सुनवाई के बाद अपने चैंबर में आकर बैठ गए थे. कुछ ही देर में वो किसी काम को लेकर रामनगर जाने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही गोपाल सिंह बिष्ट अपने एक साथी के साथ उनके चैंबर में आए.वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह के मुताबिक दोनों ने रामनगर के फैमिली कोर्ट में चल रहे सेक्शन 9 के मुकदमे में एनओसी दिए जाने की बात कही. इसी दौरान अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने एनओसी बाद में आकर ले जाने को कहा.। आरोप है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह के ऐसा कहते ही दोनों आरोपी लोग उन पर भड़क गए.।
वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह के अनुसार एक युवक ने उन्हें चैंबर से बाहर निकलकर देख लेने की धमकी देते हुए उनकी कनपटी पर रिवॉल्वर तान दी. ये नजारा देख वहां वकीलों की भीड़ लग गई. वकीलों ने रिवॉल्वर तानने वाले युवक को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया.सूचना मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिस युवक को वकीलों ने पकड़ रखा था, उसे हिरासत में लिया. इस दौरान पुलिस ने युवक के पास से रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया.अधिवक्ताओं के चैंबर इस प्रकार की ये पहली घटना है जो दिन भर चर्चा का विषय बनी रही ,सूत्रों के मुताबिक हमलावर पूर्व फौजी है

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button