न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

गृह क्लेश के चलते नवदंपति ने फांसी लगाकर दी जान पहले पत्नी फिर उसी फंदे पर झूला पति

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर सुबोध कुमार

गृह क्लेश के चलते नवदंपति ने फांसी लगाकर दी जान
पहले पत्नी फिर उसी फंदे पर झूला पति

मैनपुरी – शनिवार अपराह्न कस्बे के मोहल्ला काजीटोला दक्षिणी वनखंडी आश्रम के निकट एक मकान में ग्रह क्लेश के चलते नवदंपति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक दंपति की छ: माह पूर्व 4 दिसंबर 2023 को ही शादी हुई थी। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक छोटू सक्सेना पुत्र प्रमोद सक्सेना निवासी काजीटोला दक्षिणी अपनी पत्नी अंजलि के साथ रह रहा था। शनिवार को मायके जाने को लेकर पति-पत्नी में बहस हो गई। अंजलि मायके जाने के लिए दबाब बना रही थी वहीं छोटू इनकार कर रहा था। इस बात को लेकर सुबह से ही दोनों में बहस हो रही थी। इसी दौरान अंजलि ने छोटू को समोसा लाने की कहकर बाजार भेज दिया और खुद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फंदे पर झूल गई। छोटू जब लौट कर आया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अचानक पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो भयभीत हो गया। आनन फानन में उसने पत्नी को फंदे से उतारकर अपने ससुराल वालों को सूचना दी। कुछ देर में ही डर से भयभीत छोटू पहले तो इधर-उधर घर में चक्कर काटता रहा और फिर छोटू ने भी इसी फंदे पर दूसरी साड़ी बांधकर अपने आप को भी फांसी पर लटका लिया। कुछ ही देर में उसने भी दम तोड़ दिया। कमरे में जब दोनों की आवाज आना बंद हो गई तो घर के आगे के हिस्से में रह रही भाभी चांदनी को कुछ शक सुबहा हुआ। उसने झंकार देखा तो जमीन पर अंजलि का शव पड़ा था वहीं छोटू फांसी के फंदे पर लटका था। मामले की जानकारी होने पर मोहल्ले वासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है जो जांच में जुटी है। मौके पर सीओ सिटी अजय कुमार सिंह चौहान, एडिशनल एसपी राहुल मिठास ने मौका मुआइना किया है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुटी है। मृतक अपनी पत्नी व भाई भाभी और मां के साथ रह रहा था।अंजलि छोटू से बाहर चलकर काम करने के लिए भी कहती थी। छोटू जब तब ही काम पर जाता था। छोटू की संगत को लेकर भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। मृतक छोटू के चोरी जैसे गलत कार्यों में संलिप्त रहने की भी चर्चाएं हैं। मामले में पत्नी की हत्या कर पति द्वारा फांसी पर लटकने की भी चर्चाएं हैं। घटना पर एडिशनल एसपी राहुल मिठास का कहना है कि परिजनों ने दोनों के द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी दी है। दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के असली कारणों पता चल सकेगा वहीं मृतका अंजलि के परिजन अगर तहरीर देते हैं तो पुलिस मुकद्दमा पंजीकृत करेगी। खबर लिखे जाने तक दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रही थी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button