करनाल-हरियाणा

कृषि विज्ञान केन्द्र ऊचानी में धान की सीधी बिजाई पर ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कृषि विज्ञान केन्द्र ऊचानी में धान की सीधी बिजाई पर ट्रेनिंग का हुआ आयोजन

करनाल, 8 जून। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि विज्ञान केन्द्र ऊचानी करनाल में अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान केन्द्र से आए डॉ प्रोलॉय देब, डॉ स्वतंत्रता कुमार दुबे तथा डॉ जसबीर ने धान की सीधी बिजाई करने वाले, कद्दू करके धान लगाने वाले किसान तथा कृषि विज्ञान केन्द्र ऊचानी के वैज्ञानिक डॉ महा सिंह, डॉ विजय कौशिक, डॉ किरण खोखर एवम् क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र ऊचानी के वैज्ञानिक डॉ नवीन कंबोज तथा डॉ अंकुर चौधरी से डी एस आर पर विस्तार से चर्चा की।
आई आर आर आई (इरी) से आए डॉ प्रोलॉय देब, डॉ स्वतंत्रता कुमार दुबे ने हरियाणा के किसानों के खेत में ट्यूबवेल पर पानी के मीटर से प्राप्त रिज़ल्ट को भी सांझा किया गया। रिजल्ट से स्पष्ट हुआ को धान की सीधी बिजाई वाले खेतो में कद्दू करके लगाए गए धान की बजाय कम पानी की खपत दिखाई दी, इसके अतिरिक्त इरी से आए विशेषज्ञों ने फसलों में विविधता पर विस्तार से बताया। डॉ महा सिंह, कोऑर्डिनेटर, कृषि विज्ञान केन्द्र करनाल ने भी किसानों को भविष्य में पानी की बचत करने के उद्देश्य से धान को सीधी बिजाई पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ विजय कौशिक ने हरियाणा सरकार के द्वारा दिए जा रहे अनुदान (4000 रूपये प्रति एकड़) के बारे में विस्तार से बताया। ट्रेनिंग में आए किसानों को अधिक से अधिक धान की सीधी बिजाई करने को प्रेरित किया गया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button