अंतरराष्ट्रीय

“ओलंपिक गेम्स 24” पर आतंकवादी हमले की कोशिश नाकाम,1 संदिग्ध हिरासत में: फ्रांस पुलिस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली(@RajMuqeet79) फ्रांस में अधिकारियों ने एक”चेचन” मूल का 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर पेरिस ओलंपिक के दौरान  आतंकवादी हमले की साजिश रचने का संदेह है।जिसे 22 मई को दक्षिण-पूर्व फ्रांस के सेंट-इटियेन में गिरफ्तार किया गया था।आंतरिक मंत्रालय ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, “उसका इरादा दर्शकों पर हमला करने के साथ-साथ सुरक्षा बलों पर भी हमला करना और “शहीद” के रूप में मरना था।”

मंत्रालय ने कहा कि गिरफ्तारी ने “ओलंपिक खेलों के खिलाफ हमला विफल कर दिया है।आंतरिक मंत्रालय ने ,ओलंपिक फुटबॉल मैचों के दौरान सेंट-इटियेन में जियोफ्रॉय-गुइचार्ड स्टेडियम में कथित हमला करने की “तैयारी” में था।संदिग्ध पर आतंकवादी साजिश का आरोप लगाया गया है और वह अभी प्री-ट्रायल हिरासत में है। उसके नाबालिग भाई को भी उसी समय गिरफ़्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया। पेरिस आयोजन समिति ने एक बयान में कहा, “हम (कानून प्रवर्तन) सेवाओं की दक्षता और खेलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके असाधारण काम,मेहनत और सर्तकता की सराहना करते हैं। हमारे लिए “पेरिस 2024″ के लिए सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।”

Raj Muqeet

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button