ईरान पर नए आर्थिक पाबंदियां ना लगाने का अमेरिका का यूरोपीय देशों पर दबाव

नई दिल्ली (@RajMuqeet79) कुछ पश्चिमी मीडिया स्रोतों ने बताया कि अमेरिका जून की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के “सदस्य बोर्ड” में ईरान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास ना करने के लिए ब्रिटेन और फ्रांस पर दबाव और कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, “बाइडेन प्रशासन यूरोपीय सहयोगियों पर ईरान के परमाणु कार्यक्रम में प्रगति के लिए उसे फटकार लगाने की योजना को वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा है, क्योंकि वह आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले तेहरान के साथ तनाव को बढ़ने से रोकना चाहता है।”
सूत्र के अनुसार, राजनयिकों ने कहा, “अमेरिका जून की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी की बैठक में शामिल सदस्यों को ईरान की निंदा करने के ब्रिटेन और फ्रांस के प्रयास के खिलाफ एकजुट कर रहा है।अमेरिका ने कई अन्य देशों पर निंदा वोट से दूर रहने का दबाव डाला है, यह कहते हुए कि वाशिंगटन ऐसा ही करेगा।”
जानकार सूत्रों के अनुसार, अमेरिका ईरान के खिलाफ एक और प्रस्ताव की कोशिश नहीं कर रहा है। कुछ लोग इसे आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।
एजेंसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अगली बैठक 3 से 7 जून को होने वाली है।


















