एसडीएम का खनन माफियाओ के खिलाफ अभियान एसडीएम को मिली धमकी का ऑडियो वायरल
एसडीएम का खनन माफियाओ के खिलाफ अभियान एसडीएम को मिली धमकी का ऑडियो वायरल
मैनपुरी में अवैध खनन माफिया के होंसले इतने बुलंद है कि उनके खिलाफ कार्यवाही करने पर उच्च अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैनपुरी कि किशनी तहसील में तैनात एसडीएम प्रसून कश्यप ने खनन माफियाओ के खिलाफ अभियान चलाया था जिसके बाद अब खनन माफिया एसडीएम को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मैनपुरी में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक जेसीबी संचालक एसडीएम के आने पर उनकी गाड़ी को जेसीबी से कुचलकर वापस न जाने देने की बात कह रहा है। ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशाशन में हड़कम्प मच गया है, मामले में जाँच के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
पूरा मामला जनपद मैनपुरी की किशनी तहसील क्षेत्र का हैं, किशनी क्षेत्र में खनन माफिया जमकर सक्रिय हो गए हैं। खनन माफिया जेसीबी से रोजाना रात में अवैध मिट्टी खनन कर रहे थे, जिसकी सूचना के बाद एसडीएम प्रसून कश्यप ने मिट्टी खनन करने पर बड़ा अभियान चला दिया, एक सप्ताह पूर्व उन्होंने पलौड़ी में अवैध खनन कर रहे दो डंपर व एक ट्रैक्टर को पकड़कर भारी जुर्माने की कार्रवाई कराई थी। एसडीएम प्रसून कश्याम के मौके पर पहुंचने पर खनन माफिया गाड़ियों से भागते भी नजर आये थे और एसडीएम उनके पीछे पैदान भाग रहे थे, जिसका वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, सूचना हैं कि अब खनन माफिया रात में तहसील और एसडीएम आवास के आसपास एसडीएम की रेकी कर रहे हैं जिससे उनकी लोकेशन पता चलती रही। अब सोशल मीडिया पर दो व्यक्तियों की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में एक व्यक्ति एसडीएम के आने पर गाड़ी सहित कुचलने की बात कह रहा है। उसने अभद्र भाषा प्रयोग करते हुए एसडीएम के आने पर जिंदा वापस न जाने देने की धमकी दी है। दूसरी तरफ से बात करने वाले व्यक्ति ने ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऑडियो वायरल होने से लोगों में हड़कम्प मच गया है। वहीं वायरल ऑडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति समान क्षेत्र का एक जेसीबी संचालक बताया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्रा ने वायरल ऑडियो की जांच एसडीएम प्रसून कश्यप को ही सौंप गई है और कार्यवाही की बात की गई है।


















