अंतरराष्ट्रीयनई दिल्ली

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यूनाइटेड नेशन कर्मियों की सुरक्षा पर प्रस्ताव पारित किया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली (@RajMuqeet79)  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने आज दुनिया के सभी युद्धग्रस्त क्षेत्रों में अपने कर्मियों की सुरक्षा पर मसौदा प्रस्ताव पारित किया।

यह प्रस्ताव, जिसमें ऐसे कर्मियों के खिलाफ बढ़ते हमलों, हिंसा और धमकियों के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की गई है, इस प्रस्ताव के पक्ष में 14, विपक्ष में जीरो और एक मत अनुपस्थित रहा।

सुरक्षा परिषद की रिपोर्ट के अनुसार, मसौदा दुनिया के तमाम देशों से मानवीय और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों के खिलाफ किए गए हमले और अपराध और अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के उल्लंघन की “पूर्ण, त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी” जांच करने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करता है।

मसौदा प्रस्ताव “मानवीय पहुंच के गैरकानूनी इनकार और नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं से वंचित करने की निंदा करता है, जो राहत प्रयासों में बाधा डालते हैं और जरूरी समानों को पहुंचाने के UN के कर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं।”  इस यूएनएससी प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए, संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीन के स्थायी पर्यवेक्षक रियाद मंसूर ने कहा कि प्रस्ताव को मुख्य रूप से गाजा पट्टी में इजरायली कब्जे वाले अधिकारियों के क्रूर व्यवहार को लक्षित करने के रूप में देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में गाजा पर इजरायल के नरसंहारकारी आक्रमण को रोकने, वहां के नागरिकों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय और संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की सुरक्षा करने, हिंसा और नरसंहार को भड़काने से रोकने और नरसंहार को भड़काने के लिए इजरायली अधिकारियों को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह एक और यूएनएससी प्रस्ताव है जिसका इजरायल को नागरिकों और अंतर्राष्ट्रीय कर्मियों की सुरक्षा के संबंध में पालन करना चाहिए, गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों को जीवन की बुनियादी ज़रूरतें जल्द से जल्द प्रदान करना, नागरिकों की रक्षा और निर्दोष लोगों की जान बचाने के लिए युद्धविराम पर पहुँचना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 7 अक्टूबर को गाज़ा पट्टी पर आक्रमण की शुरुआत के बाद से इजरायली सेना की गोलीबारी में लगभग 190 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की मौत हुई है।

Raj Muqeet

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button