न्यूज़

सहारनपुर में सूर्यदेव का कहर जारी,44 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक ऐसे ही रहेगा गर्मी का तांडव

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सहारनपुर में सूर्यदेव का कहर जारी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान, मौसम विभाग के अनुसार 24 मई तक ऐसे ही रहेगा गर्मी का तांडव

सहारनपुर में भीषण गर्मी से अलर्ट जारी किया है। दो दिनों से हीट वेब चल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिस कारण लोगों को निकलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 24 मई तक तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। हालांकि तीन तक अलर्ट बताया गया है।

चलेगी लू.. बढ़ेगी परेशानी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सहारनपुर में हीट वेव 18 से 20 मई तक चलेगी। यहीं नहीं लू चलेने के भी आसार है। दो दिन से पड़ रही गर्मी से सिर और पेट में दर्द की शिकायत लेकर मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं। गर्मी इतनी भीषण है कि लोग चेहरों को ढककर निकल रहे हैं। हालांकि कलेक्ट्रेट तिराहे पर रहने वाली भीड़ भी कम दिखाई दे रही है।

गर्मी से सिर में दर्द और चेहरे पर जलन

भीषण गर्मी में लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घर के बाहर गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान है। लोगों के सिर और पेट में दर्द की शिकायत के अलावा चेहरे पर जलन हो रही है। पसीने से लोगों का हाल बुरा है। डॉक्टरों की सलाह है कि घर से बाहर बहुत जरूरी होने पर ही निकले। सिर और चेहरे को ढककर।

AC नहीं कर रहे काम

गर्मी में दुपहिया वाहन और पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी में घरों को चौपहिया वाहनों के AC भी काम नहीं कर रहे हैं। AC की गर्म हवाओं से भी लोग परेशान है। गर्मी के कारण लोगों के घर तप रहे हैं। वहीं पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सवारिया कम दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। बल्कि गर्मी बढ़ेगी।

राज मुकीत

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button