उत्तराखंड

मोनी बाबा के आश्रम में लगी आग ,4 गाय झुलसी,3 हुई खाक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश /उत्तराखंड (आईरा न्यूज एजेंसी ),,,सुबह करीब 5:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से शिवाजी नगर में मोनी बाबा धर्मार्थ गौ सेवा ट्रस्ट आश्रम में आग लगने की सूचना कोतवाली ऋषिकेश तथा फायर स्टेशन ऋषिकेश को मिली। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए स्थानीय पुलिस एवं फायर ब्रिगेड मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
पुलिस तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में आश्रम में रखी तीन गायों की जलकर मृत्यु हो गई और चार अन्य गाय आग से झुलस गई, जिनका मौके पर पशु चिकित्सक को बुलवाकर इलाज कराया गया और मृत गायों को नगर निगम के माध्यम से दफनाने हेतु भिजवाया गया। आग लगने के कारणों के संबंध में जांच की जा रही है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button