ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर भाजपा नेता हुआ लाखों की ठगी का शिकार

काशीपुर / उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, कुंडा थाना क्षेत्र निवासी भाजपा नेता के पुत्र को आस्ट्रेलिया का वीजा व टिकट के नाम पर पंजाब की एक ट्रैवल्स एजेंसी की महिला ने 12 लाख रुपये से अधिक की रकम की ठगी कर ली। भाजपा नेता का आरोप है कि उसके पुत्र को आस्ट्रेलिया भेजने के बजाय थाइलैंड भेज दिया। जहाँ उसके पुत्र को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी व कीमती सामान लूट लिया।
ग्राम करनपुर थाना कुण्डा निवासी भाजपा नेता ओंकारदीप सिंह ने बताया कि जनवरी, 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर रंजीत कौर निवासी रंजीत ट्रैवल्स निकट राधा स्वामी अस्पताल जी.टी. रोड, व्यास जिला अमृतसर पंजाब का विज्ञापन देखा। जिसमें रंजीत कौर आस्ट्रेलिया का बीजा काफी कम समय व खर्च में लगवाने की बात कर रही थी। भाजपा नेता ओंकारदीप सिंह अपने पुत्र युवराज सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के उद्देश्य से पंजाब के अमृतसर जाकर रंजीत कौर से मिला। जहाँ रंजीत कौर से आस्ट्रेलिया का टिकट व बीजा 16 लाख रू. में तय हुआ। रंजीत कौर ने ओंकारदीप सिंह से 22 अप्रैल 2023 से दिनांक 31 जुलाई तक 5,38,000/- रू. आन लाइन व 7 लाख रूपये नकद कुल मिलाकर 12,38,000/- टिकट, बीजा मनी एक्सचेंज आदि के नाम पर लिये। 18 जुलाई 2023 को युवराज को आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर थाईलेंड भेजा और कहा कि वहां तुम्हें हरजोत सिंह नाम का व्यक्ति मिलेगा। जो तुम्हारा थाईलैंड से टिकट कन्फर्म कराकर आस्ट्रेलिया भेज देगा ।
भाजपा नेता ओंकारदीप सिंह ने रंजीत कौर की बात पर विश्वास करते हुए अपने पुत्र को बैंकॉक (थाईलैंड) भेज दिया। जहां हरजोत सिंह ने युवराज सिंह के खाने में नशीला पदार्थ डालकर बेहोश कर दिया। बेहोशी की हालत में युवराज सिंह की दो तोले सोने की चेन, एक आईफोन, एक आईकोन घड़ी, पांच हजार अमेरिका डॉलर व दस हजार थाई करेंसी लूटकर ले गया।


















