मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में योगी का रोड शो,बुलडोजरों के साथ,जयवीर सिंह को जिताने की अपील

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रिपोर्ट सुबोध कुमार
जनपद मैनपुरी
मो.8534099608
दिनांक 02/05/2024

अखिलेश के गढ़ मैनपुरी में योगी का रोड शो, खुले वाहन में 3 किलोमीटर की यात्रा बुलडोजरों के साथ हो रहा है रोड शो, जयवीर सिंह को जिताने की कर रहे अपील

मैनपुरी – उत्तर प्रदेश की जनपद मैनपुरी में तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होना है। ऐसे में सभी दलों के प्रत्याशी अपने बड़े-बड़े नेताओं की जनसभाओं और रोड शो कराकर अपनी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर जनता को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मैनपुरी लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के लिए रोड शो करने मैनपुरी पहुंचे।

योगी आदित्यनाथ का रोड शो आर्य समाज मंदिर के पास स्थित भाजपा के चुनावी केंद्रीय कार्यालय से शुरू कर मेंन बाजार संता बसंता चौराहा होते हुए शहर का भ्रमण करते हुए करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास समाप्त होगा। योगी आदित्यनाथ का रोड शो की दूरी लगभग 3 किलोमीटर होगी। रोड शो के दौरान बुलडोजरों का भी अलग जलवा देखने को मिला जिन पर सवार होकर लोग भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह को जिताने की अपील कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ के रोड शो के पीछे बुलडोजर वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर अलग ही जलवा बिखेर रहे थे जिन पर सवार लोग जय श्री राम और बुलडोजर बाबा के नाम के नारे लगा रहे थे। हालांकि रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं की काफी भीड़ देखने को मिली। ट्रक पर सवार योगी आदित्यनाथ लोगों का अभिवादन स्वीकार कर भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह को जिताने की अपील कर रहे थे।

योगी आदित्यनाथ के रोड शो को लेकर शहर से निकलने वाले रूट पर सभी दुकानों को बंद कर दिया गया था। पूरे शहर का रूट डायवर्जन किया गया था जिसकी जानकारी पहले ही प्रशासन को दे दी थी। साथ ही शहर में अधिक भीड़ जुटने और यातायात व्यवस्था को लेकर शहर के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी।

भाजपा इस सीट को जीतने के लिए प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जिसके चलते मैनपुरी में योगी आदित्यनाथ का रोड शो कराया गया है। हालांकि भाजपा प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करते हुए दिखाई दे रही है। जिसको लेकर वह रोड शो के माध्यम से प्रदेश भर में अपराधियों के सफाया के लिए संकल्प संदेश देने का प्रयास करेंगे। अवैध कब्जाधारियों और माफियाओं के आसियानों और संपत्ति को प्रदेश भर में जिस तरह ढहाया गया है। इसी प्रकार मैनपुरी पर बने सपा के अभेद किले को ध्वस्त कर कमल खिला कर मुलायम सिंह की इस मैनपुरी लोकसभा सीट को अपने कब्जे में करने के प्रयास में जुटे हैं। जिसको लेकर आज योगी आदित्यनाथ का रोड शो कराया गया है। आपको बता दें कि 2024 के इस लोक सभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ का मैनपुरी में यह दूसरा दौरा था। भाजपा पूरी दमदारी के साथ मुलायम के इस अभेद किले को ढहाने के लिए पूरी कोशिश में लगी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button