चाणक्य आईएएस अकादमी ने यूपीएससी/एपीएससी उम्मीदवारों के लिए रखी नि:शुल्क कार्यशाला,

चाणक्य आईएएस अकादमी ने यूपीएससी/एपीएससी उम्मीदवारों के लिए रखी नि:शुल्क कार्यशाला, यूपीएससी 2023 के टॉपर करेंगे शिरकत
गुवाहाटी: चाणक्य आईएएस अकादमी गुवाहाटी केंद्र ‘यूपीएससी/एपीएससी के लिए तैयारी कैसे करें’ विषय पर एक निःशुल्क कार्यशाला आयोजित करने जा रहा है। यह इंटरैक्टिव कार्यशाला इस वर्ष के यूपीएससी टॉपर मेजर अभिनंदन के साथ आयोजित की जाएगी। मेजर अभिनंदन चाणक्य आईएएस अकादमी से यूपीएससी 2023 में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुवा है।
मेजर अभिनंदन यूपीएससी और एपीएससी परीक्षा के प्रत्येक उम्मीदवारों के सवालों और चिंताओं पर बात करेंगे और तैयारी के दौरान आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए समाधान और तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे। इसके अलावा वह यूपीएससी 2023 में अपनी सफलता की यात्रा भी साझा करेंगे।
इस अवसर पर अकादमी के केंद्र निदेशक कौरंगा नयनी चेतिया ने कहा “मैं निमंत्रण स्वीकार करने के लिए मेजर अभिनंदन का आभारी हूं, उनकी उपस्थिति वास्तव में आने वाले दिनों में एपीएससी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का मनोबल बढ़ाएगी।”
यह सत्र 11 मई 2024 को सुबह 11 बजे चाणक्य आईएएस अकादमी, गुवाहाटी केंद्र में आयोजित होगा। इच्छुक छात्र 8811092481 नंबर पर कॉल करके अपनी नि:शुल्क सीट बुक कर सकते हैं।


















