उत्तराखंड

नो पार्किंग एरिया में खड़े 4 थाना प्रभारियों के वाहनों का भी कटा चालान

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

नैनीताल /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर हल्द्वानी शहर में नैनीताल रोड में खड़े पुलिस के 04 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध हुई चलानी कार्यवाही,पुनरावृति पर विभागीय कार्यवाही की दी चेतावनी
आज प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी शहर में कोतवाली के सामने नैनीताल रोड में नो पार्किंग जोन में खड़े पुलिस के वाहनों के चालान करने के नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी को निर्देश दिए गए। जिस आदेश पर सीओ सिटी हल्द्वानी द्वारा 04 थाना प्रभारियों के सरकारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई एसएसपी नैनीताल ने हिदायत देते हुए कहा कि यातायात नियम जनता और पुलिस के लिए समान हैं, भविष्य में यदि किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा इस प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button