उत्तराखंड

आपस में भिड़े पीएसी के दो जवान ,ईंट से फाड़ा सर ,दूसरे पर लगी 307

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रूद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,जिला मुख्यालय रुद्रपुर के 31वीं वाहिनी पीएसी के दो जवान आपस में ही भीड़ गए। इस आपसी लड़ाई में एक सिपाही को गंभीर चोटें आई है जिसके बाद पुलिस कर्मी पर मुक़दमा दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है । अब मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आपको बता दें कि अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों ने रहने वाली उत्तराखंड पुलिस दो सिपाहियों ने वर्दी को फिर दागदार कर दिया है। दरअसल, जनपद ऊधम सिंह नगर के जिला. मुख्यालय रुद्रपुर स्थित 31वीं वाहिनी पीएसी(रिजर्व पुलिस) के दो जवान किसी मामले को लेकर आपस में ही भीड़ गए। पीएसी के सिपाही दीपक कुमार और अज़मेर सिंह के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। दीपक कुमार ने अज़मेर सिंह के सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ अन्य सिपाहियों ने दोनों के बीच हो रही लड़ाई का बमुश्किल बीच वचाब किया। वही मामले के बाद घायल सिपाही अज़मेर सिंह रुद्रपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो दूसरे सिपाही दीपक कुमार पर आईपीसी की धारा 307 में मुक़दमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button