उत्तराखंड
कल 11:30 पूर्वाह्न पर आ जाएंगे उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे

रामनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2024 एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा (द्वितीय) वर्ष 2023 का परीक्षाफल दिनांक 30 अप्रैल, 2024 को पूर्वाहन 11:30 बजे घोषित किया जायेगा। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त उत्तराखण्ड की वेबसाइट uaresults.nic.in में देख सकते हैं।






