वाहनों की चेकिंग कर वसूली करते हुए फर्जी दरोगा गिरफ्तार

रिपोर्ट :अमीन अहमद बिजनौर
बिजनोर :-खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर से है, बिजनौर में वाहनों की चेकिंग कर वसूली करते हुए पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है आरोपी फर्जी दरोगा के पास से पुलिस ने पुलिस की वर्दी नगदी और बाइक भी बरामद की है पुलिस आरोपी को जेल भेजने की कवायत में जुट गई है इससे पहले भी फर्जी दरोगा दो बार पकड़ा जा चुका है,
आपको बता दें पूरा मामला बिजनौर के नगीना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी फर्जी दरोगा हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर कल्याण का रहने वाला सेंट्री पुत्र सोमपाल है बताया जा रहा है कि रविवार के शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहने हुए है और नगीना हरवेली रोड पर खो नदी के पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रहा है सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और फर्जी दरोगा को पकड़कर थाने ले आई पुलिस के मुताबिक फर्जी दरोगा ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसने वर्धमान डिग्री कॉलेज से बीएससी की है और उसके पिता होमगार्ड हैं उसने बताया कि मैंने भी सरकारी नौकरी पाने के लिए काफी प्रयास किया था कई बार पुलिस की परीक्षा भी दी लेकिन नौकरी नहीं लगी मैं काफी समय से बेरोजगार था पिताजी की वर्दी को देखकर मुझे भी पुलिस की वर्दी पहनने का मन होता था इसी के चलते मैं पहले भी दो बार पुलिस की फर्जी वर्दी पहन कर पकड़ा जा चुका हूं आरोपी के पास से पुलिस ने 1150 रुपए की नगदी एक मोबाइल में एक मोटरसाइकिल और पुलिस की वर्दी बरामद की है वहीं कोतवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है,






