काशीपुर-उत्तराखण्ड़

रामनगर से लखनऊ स्पेशल ट्रेन चलेगी सप्ताह में 2 बार ,26 अप्रैल से

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 26 अप्रैल से रामनगर से लखनऊ तक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को चलेगी
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 अप्रैल की सुबह 9:15 बजे समर स्पेशल ट्रेन (05043) रामनगर से चलेगी। यह काशीपुर से बाजपुर, लालकुआं, पीलीभीत होते हुए शाम 7:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (05044) रात 9:15 बजे लखनऊ से चलकर इसी रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 7:15 बजे रामनगर पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में स्लीपर, चेयरकार व जनरल समेत कुल 15 बोगी लगाई गई है। 29 जून तक सप्ताह में दो दिन यह ट्रेन चलेगी। पर्यटन सीजन में ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश से रामनगर व नैनीताल आने-जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button