काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर से धामपुर जल्द दौड़ेगी ट्रेन,सर्वे को मिली मंजूरी

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (ए एन एन ब्यूरो ),,,,केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर- धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।
केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर से धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान की गई है। श्री भट्ट ने कहा कि इस रेल लाइन के मंजूरी और निर्माण से कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में यात्रियों को आवागमन में बेहद सुविधा होगी। पर्यटकों को भी इस रेल योजना का लाभ मिलेगा। श्री भट्ट ने रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button