काशीपुर-उत्तराखण्ड़

चोरों ने बोरो में भरे बाइक के स्पेयर पार्ट्स,मगर अब चढ़ गए पुलिस के हाथ

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,जसपुर खुर्द गढ़वाल सभा निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने रविवार को आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी को उनकी बाइक चोरी हो गई थी। एसपी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर सीओ अनुषा बडोला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सोमवार को दानिश और सरताज अंसारी निवासीगण पाकीजा कॉलोनी जसपुर खुर्द को चैती मैदान तीर्थ द्रोणासागर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक के दो कट्टों में मोटरसाइकिल के कटे पार्ट्स इसमें चेसिस, साइलेंसर, लेग गार्ड, सीट कैरियर, हैण्डिल, पेट्रोल टंकी, मीटर, चेन कबर, मैन स्टैण्ड, फिल्टर बॉक्स व इंजन बरामद हुआ। बरामद इंजन नंबर का मिलान पंजीकृत एफआईआर नंबर से किया गया। जिसमें चोरी गयी मोटरसाइकिल का होना पाया गया। थाना प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button