उत्तराखंड

खेत में 12 साल की किशोरी का हुआ बलात्कार ,आरोपी फरार

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

सितारगंज /उत्तराखंड (न्यूज ब्यूरो ),,,,सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने खेत में घास काटने गई 12 साल की किशोर के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर में जाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई। इस पर किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी 30 जनवरी को दोपहर में तीन बजे के करीब खेत में घास काटने के लिए गई थी। इस दौरान खेत में नदीम नाम के युवक ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आप बीती सुनाई। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी के परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे।
जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button