उत्तराखंड

लापरवाही के चलते एएचटीयू प्रभारी और दो सिपाही निलंबित

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, ड्यूटी में बार-बार लापरवाही की शिकायतें मिलने पर गुरुवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी उप निरीक्षक दीपा जोशी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सक्रियता और तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार देर रात एसएसपी की ओर से महिला दरोगा व ए एच टी यू प्रभारी दीपा जोशी और उन्हीं की टीम के सिपाही मोहन सिंह के साथ-साथ एक अन्य सिपाही हिमांशु जोशी के निलंबन के आदेश जारी किए गए। जानकारी के मुताबिक तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ बार-बार ड्यूटी में लापरवाही और अनियमितता की शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी ने इसकी जांच कराई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद तीनों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया। बता दें कि सिपाही हिमांशु भीमताल थाना एसओ के चालक के पद पर तैनात हैं।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button