झारखण्ड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री ने किए श्रद्धा सुमन अर्पित, फिर विधायक दल की बैठक

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज महागठबंधन सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों की बैठक बुलाई गई करीब 7:00 बजे शाम से शुरू हुए इस विधायक दल की बैठक में लगभग सभी विधायक मौजूद हुए, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक की अध्यक्षता की। मालूम हो कि आज करीब 36 से 40 घंटे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मीडिया के कैमरे के सामने आए और लोगों से कहा चिंता ना करें हम आ गए हैं। आज दोपहर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कांके रोड स्थित आवास पहुंचे वहां से पिता शिबू सोरेन के आवास में उनसे मुलाकात की और फिर सीधे मोराबादी स्थित बापू का वाटिका पहुंचे जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर मीडिया से मुखातिब भी हुए । इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आप सभी को चिंता करने की जरूरत नहीं है हम आपके साथ हैं और सरकार में सब कुछ ठीक है ।
मालूम हो कि झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गुमशुदगी और ढूंढने वाले को 11000 रुपए के पुरस्कार वाले सवाल पर भी मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है भारतीय जनता पार्टी एक षड्यंत्र के तहत सरकार को परेशान करना चाहती है, लेकिन हम उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।
वहीं दूसरी ओर मोराबादी बापू वाटिका में कई विधायक मंत्री और महागठबंधन के पदाधिकारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ पहुंचे जिसमें स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर , प्रवक्ता विनोद पांडे, केंद्रीय महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य, विधायक इरफान अंसारी, दीपिका पांडे, अंबा प्रसाद, ममता देवी सहित कई लोग मौजूद रहे । इस दौरान विधायकों ने भी कहा कि भाजपा की कारगुजारी राज्य की सियासत के लिए चिंता जनक है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जिस तरह से परेशान किया जा रहा है यह बिल्कुल गलत है सभी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री कहीं गायब नहीं हुए थे यह सब के दिल में है और राज्य की जनता भली-भांति जानते हैं । आगे कहा कि सरकार अब अपने कार्यकाल का एक वर्ष भी पूरा करने जा रही है और राज्य की जनता उनके साथ है इसलिए निश्चिंत रहें सरकार आप सभी के उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button