झारखण्ड

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नहीं मीडिया से की बात राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई एवं इस प्रेस वार्ता के माध्यम से झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा रद्द में वर्तमान झारखंड सरकार की विफलता एवं वर्तमान झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से भागने का आरोप लगाया है।

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा होने से पहले से ही झारखंड के कई जगह से फोन के माध्यम से सीट बिकने की सूचना 50 लाख तक में प्राप्त हो रही थी वायरल प्रश्न पत्र ट्वीट भी किया जा चुका है और हमारी ओर से उसे समय से ही मांग की गई है कि इस आयोग पर fir होनी चाहिए पिछले साल वर्षों से वर्तमान राज्य सरकार के शासनकाल में राज्य का हालात सुधारने के बजाये बिगड़ा है इस प्रकार का प्रश्न पत्र लीक होने और परीक्षा रद्द होने का पहला मामला नहीं है पहले भी कई परीक्षाएं रद्द की गई है इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री पर प्रवर्तन निदेशालय के डर से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब केंद्रीय एजेंसियों से झारखंड के मुख्यमंत्री खुद भागते फिर रहे हैं तो राज्य की जनता को सुरक्षा कैसे मिल सकती है राज्य का मुख्यमंत्री जब चुपके से दिल्ली सेभागे तो उस समय का दृश्य कैसा रहा होगा।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button