काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बत्रा चिकन पर शराबियो ने मचाया उत्पात,जमकर की तोड़फोड़

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, शराब के नशे में चूर होकर होटल में खाना खाने पहुंचे तीन युवकों ने होटल कर्मचारियों से गाली गलौज मारपीट करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। शराब के नशे में तीनों ने जमकर उत्पाद मचाते हुए देर रात होटल में तोड़फोड़ भी की। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना के बारे में पुलिस को तहरीर देकर चीमा चौराहे के समीप निवासी बत्रा चिकन कॉर्नर के स्वामी अनुज बत्रा पुत्र स्वर्गीय महेश चंद्र बत्रा ने बताया कि बीते 19 जनवरी की रात्रि लगभग 8बजे वाहन संख्या यूके 06 जेड/1808 पर सवार होकर शराब के नशे में चूर तीन लड़के उसके होटल में आए और खाने की पेशकश की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान तीनों लड़कों ने होटल में कार्यरत कर्मचारियों से गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना को अंजाम देते हुए तीनों ने जमकर तोड़फोड़ की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में होटल स्वामी की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 427, 504, 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button