काशीपुर-उत्तराखण्ड़

समानता, सद्भावना और न्याय के लिए निकाली कांग्रेस जानो ने न्याय यात्रा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,कांग्रेस जनो ने नगर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालकर क्षेत्र वासियों और देशवासियों को कांग्रेस पार्टी ने एक संदेश दिया है।भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मोहल्ला किला से कांग्रेस के पदाधिकारी तथा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर निकली। विशाल भारत जोड़ो न्याय यात्रा मैन बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक तक निकाली गई।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली के प्रभारी बाजपुर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा की अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया था जिसमें सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों ने एकजुट का परिचय यात्रा के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि इस समय देश की एकता और अखंडता को भाजपा सरकार धर्म जाति के नाम पर लोगो को बांटने का काम कर रही हैं उन्हें धर्म के नाम पर विकास नहीं करना है सिर्फ धर्म के नाम पर सत्ता हथियाना चाहते हैं।
कार्यक्रम में युवराज नरेंद्र चंद बाबा, पीसीसी सचिव अरुण चौहान,अलका पाल, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह,आशीष अरोरा बॉबी, सफीक अहमद अंसारी, महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुसरफ़ हुसैन, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, आदि तमाम कांग्रेसी वक्ताओं ने कहा कि आज देश में भ्रम की राजनीति कर युवाओं को भड़काया जा रहा है वह लोग भारत को जोड़ नहीं रहे अपितु धर्म के नाम पर भारत की एकता अखंडता सद्बुद्धता को खंड-खंड करने का काम कर रहे हैं परंतु जनता इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सर्वप्रथम सद्भाव समर्पण भावना से जमीन से जुड़कर काम करती आई है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का एक ही मकसद है जो प्रत्येक व्यक्ति तक न्याय मिले। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अरुण चौहान ,विमल गुड़िया ,विकल्प गुड़िया , इंदुमान, शशांक सिंह, अलका पाल, सफीक अहमद अंसारी, अर्पित मेहरोत्रा ,राहुल रमनदीप, जितेंद्र सरस्वती ,मंसूर अली मंसूरी, राजू छीना ,रवि ढींगरा,पुजा गुप्ता, फिरोज हुसैन, रामचंद्र ,मोहम्मद आरिफ पूर्व पार्षद, हनीफ गुड्डू ,राजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार होंडा ,मनोज पंत, महेंद्र लोहिया, कुमकुम सक्सेना, माजिद अली पार्षद, इलियास महीगीर, शहजाद अंसारी ,अफसर अली, अजीता शर्मा ,अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल कादिर, राशिद फारुकी, लवदीप सिंह, सारिम सैफी,अनीस अंसारी,सादिक हुसैन,डा.अशफाक हुसैन आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान गाकर किया गया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button