काशीपुर-उत्तराखण्ड़

संगठन को मजबूत करने सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडo जया ठाकुर पहुंची काशीपुर

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन )
*सपा की महिला ब्रिगेड मिशन 2024 के लिए तैयार _जया ठाकुर
***सपा की काशीपुर में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हुई कार्यकर्ताओं की अहम बैठक. समाजवादी पार्टी की काशीपुर लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में सपा जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर रवि छाबड़ा की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अपने संबोधन में कहा कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्य करता पूरी ताकत के साथ समाजवादी पार्टी के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा. रवि छाबड़ा ने बताया कि आज काशीपुर में सभी कार्यकर्ताओं के साथ नव वर्ष की पहली बैठक आयोजित की गई है जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आज पूरी निष्ठा के साथ मान्य अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है रवि छाबड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के खोखले अश्वासनों से आज बेरोजगार युवक रोजगार की तलाश में भटक रहे है पहाड़ों से पलायन बड़े शहरों में हो रहा है किसान पूरी तरीके से परेशान है ग्रामीण सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, अफसर शाही पूरी तरीके से हावी है, रवि छाबड़ा ने कहा समाजवादी पार्टी प्रत्येक विधानसभा में भाजपा की कथनी व करनी के अंतर को समझाते हुए जनता के बीच में जाएगी, वही कार्यक्रम में महिला विंग प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एडवोकेट जया ठाकुर ने कहा कि सपा की महिला ब्रिगेड मिशन 2024 के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में पिछले वर्षों में जिस प्रकार से महिलाओं के साथ अत्याचार व अन्याय बड़ा है उसे प्रत्येक महिला पूर्ण रूप से समझ रही है, उन्होंने कहा संविधान को बचाने के लिए वह नारियों के सम्मान को बचाने के लिए आज समाजवादी पार्टी की नीतियों से जोड़ने के लिए वह प्रत्येक विधानसभा में दौरा कर महिलाओं को समाजवादी पार्टी से जोड़ रही है, कार्यक्रम का संचालन सपा नेता यामीन मंसूरी ने किया, इस अवसर पर एडवोकेट जया ठाकुर ने राजविंदर कौर को काशीपुर महिला विंग का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया, कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू मोहम्मद नाजिम सैफी आकाश यादव किरण बाला सुशीला रानी विक्की बाटला सोनू सिंह, खलील अहमद रमनजीत नफीसा बेगम, सलमानी, वा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button