देहरादून-उत्तराखण्ड़

नाबालिग से 62 वर्षीय सगे फूफा धीरेंद्र मल ने किया जबरन दुष्कर्म

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

देहरादून उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के अपराधी पीड़िता के सगे फूफा को रायपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार एक महिला ने थाना रायपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुये बताया की वर्तमान में वह अपने पति से अलग रहती है। उसका उसके पति के साथ विवाद के चलते इसका पति और उनकी नाबालिक पुत्री अपने सगे फूफा के घर पर रह रहे थे। नव वर्ष में उसका पति उसकी पुत्री को घर छोड़ गया। जिसने बताया कि उसके सगे फूफा धीरेंद्र मल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर उम्र 62 वर्ष ने डरा धमकाकर उसकी पुत्री केे साथ दुष्कर्म किया गया। जिस पर थाना रायपुर में तत्काल धारा 376 (3)/व 3/4 पोक्सो अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी के लिये टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। गठित टीम द्वारा ठोस सुरागरसी, पतारसी करते हुए अभियुक्त धीरेंद्र मल उर्फ घोलेमल पुत्र चंद्र बहादुर मल निवासी चार नंबर चक्की रायपुर को चार नंबर चक्की रायपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक नवीन जोशी, महिला उप निरीक्षक हेमलता, हेड कांस्टेबल दीप प्रकाश, कॉन्स्टेबल संकेश शुक्ला, महिला कांस्टेबल शोभा शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button