पंच तत्वों में विलीन हो गए डाo जे पी वशिष्ठ,गणमान्य लोगो ने दी श्रद्धांजलि

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, काशीपुर में इलैक्ट्रो होम्योपैथी के जाने माने विशेषज्ञ डा. जेपी वशिष्ठ का बीमारी के चलते आज सुबह निधन हो गया।
हिन्दी विकास कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष 78 वर्षीय डा. वशिष्ठ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी मूलत: कानपुर निवासी डा. वशिष्ठ मुफ्त दवा देने के चलते क्षेत्र में अति लोकप्रिय थे।
आज उनके निधन पर भाजपा नेता दीपक बाली, पं. बाबूराम शर्मा, डा. सतीश अरोरा ,दर्शन फाउंशन के चेयर मैन रिजवान अहसन ,विनय विश्नोई ,डॉ रजनीश कुमार शर्मा, डॉक्टर चंद्रपाल सिंह चौहान, गोविंद राम, डॉ गिरीश चंद तिवारी, शफीक अहमद अंसारी, आनंदपाल सिंह चौहान ,शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट ,आनंद प्रधान एडवोकेट, रामवतार शर्मा ,पूर्व पार्षद कृष्ण अवतार श्रीमाली, डॉ ज्ञान सिंह सैनी, डॉ आर पी सैनी ,डॉ राजेश बिश्नोई, डॉक्टर जे आर रहमान ,डॉ नासिर हुसैन ,डॉक्टर नावेद जाफरी, डॉ अनिल शर्मा ,डॉ सुरेश राजपूत, डॉ शमशाद अली, डॉ वशिष्ठ के बड़े भाई ओमप्रकाश वशिष्ठ, डॉक्टर शमसुद्दीन ,दीपक शर्मा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की ।
डॉ वशिष्ठ के पुत्र डॉक्टर गौरव वशिष्ठ ने उन्हें मुखाग्नि दी। डॉ वशिष्ठ समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में व्यस्त रहते थे। विभिन्न शहरों कस्बो व ग्रामों में निशुल्क कैंप के साथ-साथ चैती मेले में भी निशुल्क चिकित्सा कैंप लगाते थे।


















