शमशान के पास ताश के पत्तों से जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6320 नगद रूपये तथा एक ताश की पत्तों की गड्डी बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की ग्राम बाबर खेड़ा में श्मशान घाट के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम के साथ बाबर खेड़ा में श्मशान घाट की घेराबंदी कर राजीव कुमार पुत्र ओमप्रकाश,गुरमीत सिंह पुत्र बलवर सिंह ,भरत सिंह पुत्र किरन पाल,अशोक कुमार पुत्र उदल सिंह तथा कुन्दन सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासीगण ग्राम बाबरखेडा थाना कुण्डा जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6320/- रूपये व एक ताश की गड्डी में 52 पत्ते बरामद कर आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल, उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद,मनोहर चन्द, कांस्टेबल चन्द्रशेखर, कुन्दन भौर्याल,विनोद मेहता आदि शामिल रहे।


















