काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर एटीएम लूट कांड का एक और अभियुक्त पुलिस ने दबोचा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,पुलिस ने 14 दिन पूर्व हुई एटीएम लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए गए करीब 70 हज़ार रूपये और एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है। बता दे की बीती 19 दिसंबर को भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम लूट कर तथा एटीएम को एक वाहन के माध्यम से लेकर मौके से फरार हो गए थे उपरोक्त घटना का खुलासा पुलिस ने 26 दिसंबर को करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया था जिन में एक व्यक्ति फरार था जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई थी।
घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभय सीखने करते हुए बताया कि आरोपी इन्तेजार पुत्र असगर निवासी ग्राम शाहपुर थाना गंगोही जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को मुखर खास की सूचना पर ढेलापुल के पास से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के पास से पुलिस ने एक नाजायज तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। तथा लूट की घटना के मिले 70 हज़ार रूपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अपने आप को बचाने के लिए एक जगह से दूसरी जगह स्थान बदल रहा था। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के बताया कि उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर काशीपुर , राजस्थान में कोठपुतली और चैमू तथा मथुरा में भी घटना कारित की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक और शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा उप निरीक्षक नवीन बुधनी सुनील सूतेडी,आकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल,कुलदीप – एसओजी काशीपुर, सुरेन्द्र सिंह, गौरव सनवाल आदि शामिल रहे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button