आईरा इंटरनेशनल प्रदेश सचिव व समाजसेवी ज़ाहिद हाशमी ने फुटपाथ पर सोये लोगों में किया कंबल का वितरण

वरिष्ठ समाजसेवी ज़ाहिद हाशमी और आईरा इंटरनेशनल प्रदेश सचिव के नेतृत्व संयुक्त रूप से फुटपाथ पर सोये लोगों में किया कंबल का वितरण
वाराणसी । आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन-आईरा की वाराणसी टीम और समाजसेवी जाहिद हाशमी नें आईरा उत्तर प्रदेश सचिव के नेतृत्व में लगातार कई वर्षों से कंबल वितरण करते आ रहे हैं।इसी क्रम में इस वर्ष भी ठंड बढ़ते ही 4रातों से फुटपाथ पर सोने वाले लोगों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं।

आईरा टीम ने बेनियाबाग़ से लहुराबीर, रेलवे सिगरा से चौकाघाट, और रथयात्रा, दुर्गाकुण्ड, लंका, सामने घाट होते हुए अस्सी, शिवाला, में फुटपाथ पर सो रहे लोगों का हाल जाना और ठंड को देखते हुए उनके बीच कंबल वितरण किया। आईरा इंटरनेशनल के उत्तर प्रदेश सचिव ज़ीशान अहमद ने बताया कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। ऐसे में कई जरूरतमंद लोग फुटपाथ पर सोते हैं। वह दूसरे जिले से आकर यहां दातुन व पत्ता का बिक्री करते और रिक्शा चलाते हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए हम हर साल कंबल वितरण करते हैं।और साथ ही साथ हम ऐसे ज़रूरतमंद जिनके पास राशन या कपड़ा नहीं होता है उनको राशन और कपड़ा भी बाँटते हैं और ये सारे कार्य हम लोग एक सेवाभाव से करते आ रहे हैं ताकि उन ज़रूरतमंद जो ज़रूरत के लायक हैं और उनके पास कोई ज़रिया नहीं हैंवो भूखे या नंगे ना सोये।और साथ साथ यह भी बताया कि आईरा हमेशा से ही समाज से जुड़े हर कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभाती है। इसीलिए कड़ी ठंड में रात को गरीब असहाय लोगों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल वितरण किया गया है। कंबल वितरण में मौके पर समाजसेवी ज़ाहिद हाशमी और तैयब हाशमी पत्रकार मनीष श्रीवास्तव और आईरा उत्तर प्रदेश सचिव ज़ीशान अहमद और इज़हार ,सत्येंद्र कुमार नंदा (सतीश),रितेश पाण्डेय, , शैलेन्द्र सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुरेश, रवि कुमार, विशाल मौर्या, ओम प्रकाश सिंह, संतोष राय, अशोक सिंह, आदि आईरा सदस्य और कई समाजसेवी लोग मौजूद रहे।


















