जसपुर में नदीम हत्याकांड की पुलिस ने खोली परते,पिता और भाई पर ही हत्या का आरोप

जसपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,बीती रात भट्टा कॉलोनी नई बस्ती में नदीम का गला कटा शव घर मे बिस्तर पर पड़ा मिला था जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई थीसाथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई थी लेकिन मृतक नदीम का पिता हबीब अहमद और उसका बेटा नावेद उर्फ बिट्टू मौके से फरार चल रहे थे जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी थी जिसमे चंद घंटों के अंदर पुलिस ने फ़रार चल रहेमृतक के पिता व उसके बेटे को पतरामपुर फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया वंही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा ने बताया कि कल रात एक महिला द्वारा सूचना मिली कि उसके 25 वर्षीय बेटे नदीम द्वारा घर मे गला काट लिया है इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची
जिसके बाद मौके पर जांच की गई साथ ही महिला से पूछताछ की गई तो उसकी बातों में विरोधाभास था ओर शव के पास भी कुछ स्ट्रगल मास भी थे जिसकी गहनता से जांच की गई और महिला से पूछताछ की गई तो महिला द्वारा बताया गया उसका बेटा गलत संगत में था ओर उसके साथ उसके पति के साथ ओर दूसरे बेटे के साथ अभद्र व्यवहार करता था व गाली गलौच ओर मारपीट करता था नशे में रहने का आदि थाइन सभी बातों को लेकर रात भी घर मे झगड़ा हुआ था जिसमे उसके पति और उसके दूसरे बेटे के द्वारा उसका गला काटकर हत्या को अंजाम दिया गया ओर उसके बाद पिता और पुत्र मौके से फरार हो गए थे ओर महिला द्वारा उनका साथ दिया गया ओर पुलिस के सामने दूसरे तरिके से कहानी को पेश किया गयाओर मौके से आला कत्ल चाकू बरामद किया गया है जिसमे चौकी इंचार्ज की तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया गया है और तीनों लोगो को गिरफ्ताफर कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है वंही इसकी पत्नी अभी कुछ दिन पहले ही अपने मायके गई थी और घटना की सूचना के बाद मौके पर लौट आई थी और मृतक का दूसरा छोटा भाई है वो घटना के वक्त घर पर मौजूद नही था


















