माही ने मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के जरूरत मंद बच्चों के बीच जूते वितरित किया

समता एवं सामाजिक समानता के माध्यम से ही स्कूली जीवन में इन बच्चों को स्थिरता प्राप्त होगी : दीपक कुमार
आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
राँची : मौलाना आजाद ह्यूमेन इनिशिएटिव MAHI ने जिम्मेदारी महसूस की के शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक संगठनों की सहायता के बिना छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उचित शिक्षा सुनिश्चित करना संभव नहीं है। इस योजना के तहत, माही ने हिंदपीड़ी छोटा तालाब स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के बच्चों के बीच जूते, प्रश्न पूछकर उत्तर दिए जाने के बाद ईनाम स्वरूप वितरित किया क्योंकि जरूरतमंद बच्चों को यूनिफॉर्म के अभाव में उनकी पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा था। ठंड के मौसम में जूते के अभाव में उन्हें स्कूल आने-जाने में कठिनाई हो रही थी।
इस कार्यक्रम में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कुमार ने स्कूली यूनिफॉर्म की महत्ता को स्वीकार करते हुए बताया, समता एवं सामाजिक समानता के माध्यम से ही स्कूली जीवन में इन बच्चों को स्थिरता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि माही का यह प्रयास निश्चित तौर पर बच्चों के ड्रॉपआउट को न केवल रोकेगी बल्कि संजीवनी का काम करेगी।


















