सियाल जोड़ा बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय के शिक्षक सर्कल महतो का निधन

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर प्रखंड अन्तर्गत सियाल जोड़ा बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय के शिक्षक सर्कल महतो का बीती रात को कटक में निधन हो गया। वह पिछले एक सप्ताह से बीमार थे. घर में अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें कटक के अस्पताल ले जाया गया। तीन दिनों तक आईसीयू में रहे और जहां इलाज के क्रम में हृदयघात से उनकी मृत्यु हो गई वह 62 वर्ष के थे। परिवार में पत्नी एक बेटे और 3 बेटियो को छोड़कर चले गए . बुधवार की देर रात शव लाया गया। बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय के प्रधान शिक्षक हेमंत कुमार महतो ने बताया कि दिवगंत सर्कल महतो शिक्षक के साथ एक समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्ति थे। बिरसा मेमोरियल उच्च विद्यालय में विधालय के स्थापना 1982 से ही जुड़े थे। पहले वे कलर्क के रुप में काम कर रहे थे फिर वर्ष 1994 में संस्कृत टीचर के रूप में काम कर रहे थे। वर्ष 2021 में सेवानिवृत हुए। सेवा निवृत होकर भी वे विधालय में छात्र छात्राओं को स्वइच्छा से निस्वार्थ रुप से पढ़ाते थे।


















