झारखण्ड

जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी से मिले डोरंडा नागरिक समिति प्रतिनिधि मंडल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड

रांची : डोरंडा नागरिक समिति उपाध्यक्ष अरशद क़ुरैशी के नेतृत्व में डोरंडा नागरिक समिति का एक प्रतिनिधिमंडल आज जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात की। उन्हें फूल, माला ,बुके, शॉल, चुनरी और पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया, साथ ही समिति द्वारा एक ज्ञापन भी दिया गया , जिसमे जिला राँची अरगोड़ा अंचल अंतर्गत डोरंडा छेत्र का मालगुजारी राशिद काटने एवं भूमि को लीज मुक्त कराने के लिए अरशद कुरैशी ने विधायक से मांग की कहा कि हम सभी डोरंडा वासी आप पर अटूट विशवास करते है कि लीज मुक्त करने में आप पूरा मदद करेगे। जिस पर विधायक इरफान ने कहा कि सबसे पहले आप लोगों का शुक्रिया सम्मान और भरोसा करने के लिए, और मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक आप की आवाज पहुँचा दूँगा और पूरा कोसिस करुगा ताकि डोरंडा छेत्र की भूमि लीज मुक्त जल्द से जल्द हो जाए। आप लोग काम करें जहां मेरी जरूरत पड़ेगी हम वहां पर आपको खड़े मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल में डोरंडा नागरिक समिति के उपाध्यक्ष अरशद क़ुरैशी, सचिव मो रिज़वान ,संरक्षक उमेश बर्मन , संरक्षक अशोक ठाकुर, वार्ड 44 के निवर्तमान पार्षद फ़िरोज़(मुन्ना), सक्रिय सदस्य जुल्फिकार अली (अन्नू) आदि थे।

Moizuddin Jharkhand

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button