काशीपुर-उत्तराखण्ड़

काशीपुर के निकटवर्ती गांव में तेंदुए की दस्तक,बाइक सवार पर किया हमला

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,कुंडा थाना क्षेत्र में भी गुलदार की दस्तक देखी गई है। तेंदुए ने यहां बाइक सवार युवक पर हमला कर दिया। हेलमेट पहना होने के चलते वह बाल बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे ग्राम बाबरखेड़ा निवासी हीरा सिंह का पुत्र उदयवीर सिंह अपने भाई रवि कुमार को काशीपुर रेलवे स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुदइयो वाला के पास अचानक तेंदुए ने उदयवीर सिंह पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि उसने हेलमेट पहन रखा था जो तेंदुए के हमले में टूट गया। उसी समय वहां से गुजर रहे बाइक सवार एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो तेंदुआ भाग गया। इससे पहले 8 दिसंबर की रात करीब 10 बजे इसी क्षेत्र में बाइक सवार हरिया वाला निवासी शिक्षक नेता स्वतंत्र मिश्रा पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button