बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने टंकी निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर की नाराजगी व्यक्त मुख्य विकास अधिकारी को अधिशासी अभियंता जल निगम,जूनियर इंजीनियर का वेतन रोकने के दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने टंकी निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को अधिशासी अभियंता जल निगम सहित सभी जूनियर इंजीनियर जल निगम का वेतन रोकने के दिए निर्देश

सभी जूनियर इंजीनियर अपने द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्यों की फोटो व वीडियो उपलब्ध कराना करें सुनिश्चित, हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए तीव्र गति कार्य किए जाए, इसमें लापरवाही किसी भी हालत में नहीं होगी सहन- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 13 DECEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज शाम 4ः00 बजे विकास भवन सभागार में निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पाइप पेयजल परियोजनाओं के कार्यों के अन्तर्गत टंकी निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को अधिशासी अभियंता जल निगम सहित सभी जूनियर इंजीनियर जल निगम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जूनियर इंजीनियर अपने द्वारा प्रतिदिन किए गए कार्यों की फोटो व वीडियो उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन शासन की उच्च प्राथमिकता में शामिल परियोजना है, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेयजल परियोजनाओं में प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए तीव्र गति कार्य किए जाए, इसमें लापरवाही किसी भी हालत में सहन नहीं की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी को अधिकारियों ने अवगत कराया कि हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के लक्ष्य के तहत हासिल कार्य का प्रतिशत भी अवगत कराया। जिलाधिकारी ने इस पर कहा कि निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से कार्य की प्रगति धीमी है। जिसमें तेजी लाई जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को निर्देशित किया कि टंकी के निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाय, कार्य मे तेजी लाने के लिए मैन पावर बढ़ाकर कार्य कराए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भूमि विवाद है संबंधित उप जिलाधिकारी से व्यक्तिगत कार्यदायी संस्थाएं मिलकर निस्तारण कराये और कार्य प्रारंभ कराये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी,जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button