एक बार फिर बड़ी चोरी से दहला स्योहारा क्षेत्र- क्षेत्र वासियो में पुलिस के प्रति आक्रोश

स्योहारा ब्रेकिंग अमीन अहमद के साथ
एक बार फिर बड़ी चोरी से दहला स्योहारा क्षेत्र- क्षेत्र वासियो में पुलिस के प्रति आक्रोश
मात्र 54 दिनों में 12 बड़ी चोरी पुलिस खुलासा करने मे नाकाम
स्योहारा– थाना क्षेत्र में बेलगाम हो चुके चोरों की हिम्मत में हुआ एक और बड़ा इजाफा.अब क्षेत्र के ग्राम गंगा धर पुर में एक घर में घुसे बेखौफ चोरों ने बड़ा हाथ साफ करते हुए लगभग 30 तोला सोना,500 ग्राम चांदी ,चांदी के सिक्के और सवा लाख रु नकद चुरा लिए,पुलिस की निष्क्रियता और लापरवाही के चलते अब क्षेत्र में इसी तरह की कई बड़ी चोरी होने के बावजूद भी कोई भी खुलासा न होने की वजह से चोरों के हौसले बुलंदियों पर हैं।जबकि जनता में बना हुआ है खोफ।पुलिस ने फोरोंसिक टीम बुलवाकर किया है जल्दी ही खुलासे का दिया आश्वासन।
अब देखना ये है कि थाना अध्यक्ष स्योहारा पिछले 54 दिनों में हुई 12 चोरियों की तरह सिर्फ आश्वासन देते है या चोरो को पकड़ कर खुलासा।


















