उत्तराखंड

मजदूरी करने आए युवक ने घर की किशोरी का अश्लील वीडियो बना कर किया ब्लैकमेल,3 साथियों के साथ 4 साल तक करता रहा बलात्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पिरान कलियर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों युवकों द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
बता दें कि पिरान कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपने घर में पत्थर और टाइल्स लगाने का काम गांव के ही एक युवक को दिया था. घर में काम करने के दौरान युवक ने उनकी किशोरी की नहाते समय अश्लील वीडियो बना लिया, इसके बाद युवक किशोरी को ब्लैकमेल कर चार साल तक दुष्कर्म करता रहा. वहीं जब किशोरी ने युवक को मिलने के लिए मना किया तो उसने अपने दो अन्य साथियों को वीडियो भेज दिया. इसके बाद उसके दोस्तों ने वीडियो डिलीट करने के एवज में किशोरी से तीस हजार रुपए भी ले लिए, उसके बाद भी उन्होंने वीडियो डिलीट नहीं की. वहीं किशोरी के पिता ने युवकों पर वीडियो वायरल करने का दबाव बनाकर बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.
बताया गया है कि पीड़िता ने युवकों से परेशान होकर अपनी जान भी देने की कोशिश की. वहीं पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अब्दुल, नदीम और नसीम के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई हैं.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button