निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने अभियांत्रिकी शाखा के साथ की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में आई मांगो पर त्वरित कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश।

एस आर योगी
करनाल
निगमायुक्त अभिषेक मीणा ने अभियांत्रिकी शाखा के साथ की समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में आई मांगो पर त्वरित कार्रवाई करने के दिए सख्त निर्देश।



शहर की आधारभूत सरंचना के लिए लाएं नई परियोजनाएं, आगामी बरसाती सीजन से पहले डिस्पोजल पर भी लगेगा स्काडा सिस्टम, निगमायुक्त ने डी.पी.आर. तैयार करने के दिए निर्देश।
करनाल 9 नवंबर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा ने अभियांत्रिकी शाखा के साथ की गई विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी अभियंताओं को सख्त निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम में आने वाली मांगों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कनिष्ठï अभियंताओं को निर्देशित किया कि जिन लोगों द्वारा मांग रखी गई है, उनके पास स्वयं जाकर कार्य को लेकर बातचीत करें और आगामी कार्रवाई शुरू करें। उन्होंने कहा कि कार्य में उचित समय से ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए, अगर कार्य संभव नहीं है तो उसे न करें, परंतु किसी काम को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं जन संवाद पोर्टल को चेक करते हैं, इसलिए सभी सतर्कता के साथ काम करें।
निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि जन संवाद कार्यक्रम में आई मांगों की वह स्वयं भी समीक्षा करें, अगर कोई अड़चन आड़े आ रही है तो उसका समाधान निकाला जाए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को भी इन कार्यों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंबित मांगों पर व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लेकर इन कार्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि काम को अच्छे तरीके से करें, ताकि नागरिक संतुष्टï हों।
स्काडा प्रोजेक्ट का कार्य प्रगति पर- समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि नागरिकों को निर्बाध जलापूर्ति मुहैया करवाने के लिए स्काडा (पर्यवेक्षी नियंत्रण और डाटा अधिग्रहण) प्रोजेक्ट प्रगति पर चल रहा है। इसके लिए नलकूपों पर पैनल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ पीएलसी, स्टाटर व फ्लोमीटर इत्यादि उपकरणों को भी लगाया जा रहा है। सभी उपकरण लग जाने के बाद इनके आपस में कनेक्शन दिए जाएंगे। उन्होंने सम्बंधित जेई को निर्देश दिए कि वह मौके पर खड़े होकर अपनी निगरानी में सभी कार्य करवाएं और सारा कार्य वर्क प्लान के तहत किया जाए।
डिस्पोजल पर भी लगेगा स्काडा सिस्टम- निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता मोनिका शर्मा को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की उचित तरीके से निकासी करवाने के लिए निगम के अधीन सभी डिस्पोजलों पर स्काडा सिस्टम लगाया जाए। उन्होंने इसके लिए जल्द डी.पी.आर. तैयार करने के भी निर्देश दिए और कहा कि इसकी प्रैजेंटेशन भी दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि डिस्पोजलों पर लगी जो मोटरें 20 साल पुरानी हो चुकी हैं, उन्हें बदल दिया जाए। जिन मोटरों को कुछ मरम्मत की आवश्यकता हो, तो उसे समय रहते करवाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट को आगामी बरसाती सीजन से पहले-पहले सिरे चढ़ाया जाए।
शहर की आधारभूत सरंचना के लिए लाएं नई परियोजनाएं- उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि शहर की आधारभूत संरचना के लिए नई-नई परियोजनाएं लाई जाएं, ताकि करनाल शहर को विकसित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड यानि कोष की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य करने से शहरवासियों की सुविधाओं में ओर इजाफा होगा और हमारे शहर का सौंदर्यकरण भी होगा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के लिए बड़ी परियोजनाएं लाकर उनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करें, ताकि उसे सिरे चढ़ाने के लिए आगामी कार्रवाई की जा सके।
अमरूत के कार्य जल्द करवाएं मुकम्मल- निगमायुक्त ने कार्यकारी अभियंता सतीश शर्मा को निर्देश दिए कि अमरूत प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे सभी कार्य जल्द पूरे करवाए जाएं, ताकि शहर वासियों को इनका लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यों पर पूर्ण निगरानी रखी जाए। जेई को रोजाना साईट का दौरा करने के भी निर्देश दिए।
वार्ड अनुसार विकास कार्यों की समीक्षा की- इसके पश्चात उन्होंने वार्ड अनुसार सम्बंधित अभियंताओं से विकास कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि जो कार्य प्रगति पर चल रहे हैं, वह सभी निश्चित समय पर पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई कार्य बीच में रूकता है तो सम्बंधित जेई से उसका जवाब मांगा जाएगा। अगर कोई निर्माण एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही, तो उसे समय पर नोटिस जारी करें, फिर भी न माने तो उसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। उन्होंने स्पष्टï किया कि नागरिकों की सुविधाओं के लिए करवाए जा रहे विकास कार्यों में कोई रूकावट नहीं आनी चाहिए। जो कार्य समय पर पूरे नहीं होंगे, उसके लिए सम्बंधित जेई की जिम्मेदारी तय होगी।
उन्होंने कहा कि दीपावली के बड़े त्यौहार के चलते शहरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए सभी कनिष्ठï अभियंता, सम्बंधित वार्डों में गढ्ढïों की मरम्मत, फुटपाथ व कर्ब स्टोन की मरम्मत इत्यादि कार्य तुरंत प्रभाव से करवाएं।
पार्कों का हो अच्छा रख-रखाव, एक्सईएन दें सर्टिफिकेट- निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम के अधीन सभी पार्कों का अच्छा रख-रखाव सुनिश्चित रहें। इसके लिए जिस भी पार्क में सिविल वर्क करवाया जाना है, उसे तुरंत करवाया जाए। पार्क की बाउंडरी वाल, झूले व ओपन एयर जिम सभी ठीक हालत में होने चाहिएं। उन्होंने कार्यकारी अभियंता (बागवानी) को भी निर्देश दिए कि कोई भी पार्क बिना घास के नहीं होना चाहिए। नई घास लगवाने की जरूरत हो तो उसे लगवाया जाए। पेड़-पौधों का उचित रख-रखाव किया जाए तथा पार्क की साफ-सफाई भी रखी जाए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों की शिकायत कार्यालय में नहीं आनी चाहिएं, अपने वार्ड की निरंतर साईट विजिट की जाए, कोई कमी दिखाई दे तो उसे दुरूस्त करवाया जाए। नागरिकों की समस्या का समाधान करना ही हमारा कर्तव्य है।


















