करनाल-हरियाणा

परम पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा धाम की ओर से शहर के करीब 1500 स्वच्छता दूत को दीपावली की दी शुभकामनाएं,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

परम पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में श्री कृष्ण कृपा धाम की ओर से शहर के करीब 1500 स्वच्छता दूत को दीपावली की दी शुभकामनाएं, प्रसाद स्वरूप दी मिठाई।


महापौर रेनू बाला गुप्ता ने जोन अनुसार सभी स्वच्छता दूतों को प्रसाद किया वितरित।

करनाल 9 नवंबर, श्री कृष्ण कृपा धाम सैक्टर-9 में परम पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी की प्रेरणा व आर्शीवाद से, गुरूवार को धाम की ओर से नगर निगम व सुगम स्वच्छता के करीब 1500 स्वच्छता दूत को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रसाद स्वरूप मिठाई दी गई। यह कार्य परम पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के पावन सानिध्य में पूर्ण हुआ। इस अवसर पर महापौर रेनू बाला गुप्ता, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार, संयुक्त आयुक्त अदिति, समाजसेवी बृज गुप्ता, हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद, पार्षद मेघा भंडारी तथा मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा व सहायक सफाई निरीक्षक गुलाब सिंह मौजूद रहे। बता दें कि इसके पश्चात महापौर ने सैक्टर-13, प्रेम नगर स्थित सामुदायिक केन्द्र व कर्ण पार्क में जोन अनुसार सफाई कर्मचारियों को उपरोक्त प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने अपने प्रवचन में कहा कि कार्तिक माह एक पावन माह है। यह माह महर्षि वाल्मिकी जयंती से शुरू होकर गुरू नानक देव जी की जयंती तक होता है और इस माह में हनुमान जयंती, धनवंतरी जयंती, दीपावली, लक्ष्मी पूजन, भगवान विश्वकर्मा दिवस, गोपाष्टïमी तथा भाई-दूज जैसे कई त्यौहार आते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की प्रेरणा का पर्व है, सभी को इसे बड़े हर्षोल्लास के साथ मिल-जुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति उत्सवों की तथा महापुरूषों की संस्कृति है। इसमें समरसता का तथा अनेकता में एकता का भाव है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता में योग: कर्मषु कौशलम को महत्व दिया है अर्थात जो व्यक्ति अपने कर्म को अच्छे से करता है, वही यर्थात योगी है। उन्होंने शबरी, विधुर व गुरू रविदास जी के उद्हारण देते हुए भगवान और भक्ति के बीच के संबंध को भी बताया। अंत में उन्होंने उपस्थित सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

महापौर रेनू बाला गुप्ता ने इस अवसर पर परम पूज्य गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी को नमन किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, मौजिज व्यक्तियों व सफाई कर्मचारियों को दीपावली की बधाई देते कहा कि दीपावली के पर्व पर हमारा शहर राम राज्य हो। सभी नागरिक अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सभी अपने साथ-साथ अपने परिवार को अध्यात्म के साथ जोड़े। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली पर्व हमें अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की राह दिखाता है। यह पर्व हमें संकल्प और निष्ठïा का भी संदेश देता है। इसके साथ ही उन्होंने अपील भी की कि सभी नागरिक स्वयं और अपने परिवार का ध्यान रखते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से दीपावली पर्व को मनाएं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button