ब्रेकिंग न्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बैठक में अनुपस्थित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का जवाब तथा जिला कोऑर्डिनेटर द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग न करने तथा समीक्षा से संबंधित बिन्दुओं की पीपीटी तैयार न करने पर उन्हें चेतावनी एवं नोटिस जारी करने के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने बैठक में अनुपस्थित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर का जवाब तथा जिला कोऑर्डिनेटर द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग न करने तथा समीक्षा से संबंधित बिन्दुओं की पीपीटी तैयार न करने पर उन्हें चेतावनी एवं नोटिस जारी करने के जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए निर्देश

सीडीपीओ सेम बच्चों का चिन्हीकरण कर उन्हें एनआरसी में भिजवाना तथा ई-कवच पोर्टल पर डाटा फीडिंग सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश, उक्त कार्य में लापरवाही बरतने पर उनका उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरूद्ध की जाएगी कार्यवाही-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

बिजनौर 09 नवम्बर 2023ः- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि जो ब्लॉक कोऑर्डिनेटर बैठक में अनुपस्थित हैं, उनका जवाब तलब करें और जिला समन्वय द्वारा मीटिंग में प्रतिभाग न करने तथा समीक्षा से संबंधित बिन्दुओं की पीपीटी तैयार न करने पर चेतावनी एवं नोटिस जारी करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों को मानक के अनुरूप संपादित कराने के लिए सीडीपीओ, सहायक सीडीपीओ, सुपरवाइजर, जिला समन्वयक एवं ब्लॉक समन्यवयक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराकर सभी को प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं और उनके दायित्वों का निर्धारण करते हुए उनका अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि पोषण ट्रेकर तथा ई-कवच पर शत प्रतिशत डाटा फीड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित को समय-समय पर डाटा फीड करने व उसको अपडेट करने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल आज अपरान्ह 03ः00 बजे विकास भवन के सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दे रहे थे।
उन्होंने निर्देश दिए कि होम विजिट पर जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए उनकी जिम्मेदारी से संबंधित आवश्यक सूचनाओं एवं दायित्वों पर आधारित पम्पलेट प्रिन्ट करा कर उन्हें उपलब्ध कराएं और उन्हें अपने दायित्वों के प्रति जवाबदी निर्धारण करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डीपीओ सभी सीडीपीओ और अपने अधीनस्थ अधिकारियों के कार्यों की मॉनिटरिंग करें और जिस स्तर पर कार्य में शिथिलता पाई जाए, संबंधित को सचेत करने की कार्यवाही करें, यदि उसके बाद भी कार्य की गुणवत्ता में सुधार नहीं पाया जाता तो उसका जवाब तलब करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं एएनएम द्वारा फीडिंग कार्य में शिथिलता और कार्यांे के प्रति लापरवाही प्रकाश में आती है, उनके खिलाफ कार्यवाही करें। कुपोषित बच्चों का चिन्हिकरण कर उन्हें एनआरसी में भेजें। उन्होंने कहा कि बच्चों व महिलाओं में एनिमिया को दूर करने के लिए गंभीर प्रयास की आवश्यकता है जिससे स्थितियों में सुधार हो। उन्होंने निर्देश दिए कि आयरन सिरप
व ऑयरन की गोली बच्चों व किशोरियों को पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करते हुए कार्य की मॉनिटरिंग भी करें।।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा सम्भव अभियान पोषण संवर्धन की ओर एक कदम के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये।
इस अवसर पर क्या विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विजय कुमार गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, डीसी-एनआरएलएम अन्य आईसीडीएस विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button