बिजनौर-उत्तरप्रदेश

मिड डे मील की तरह आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पंजीकृत बच्चों को हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा गर्म एवं पौष्टिक भोजन- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मिड डे मील की तरह आंगनवाड़ी केंद्रों में भी पंजीकृत बच्चों को हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा गर्म एवं पौष्टिक भोजन- जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल

हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत जिले में 3177 आंगनबाड़ी केंद्रों में 92834 पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के बच्चे पीएम पोषण योजना के मेन्यू की भांति गर्म पके भोजन से होंगे लाभान्वित-जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 07 NOVEMBER, 2023

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शान द्वारा जल्द ही हॉट कुक्ड मील योजना का संचालन शुरू किया जाएगा जिसमें प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को मिड डे मील की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों को पौष्टिक गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालय परिसरों में आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित हैं, उन विद्यालयों के रसोई घरों में हॉट कुक्ड मिल तैयार किया जाएगा और जो आंगनवाड़ी केंद्र विद्यालय की परिधि से 200 मीटर अथवा उससे अधिक फासले पर हैं उन केंद्रो में आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा हॉट कुक्ड मिल तैयार कर बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल हॉट कुक्ड मील योजना की क्रियान्वयन के लिए कन्वर्जेंस विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समग्र शिक्षा में सम्मिलित प्राइमरी या बाल वाटिका के बच्चों को पीएम पोषण योजना से आच्छादित किए जाने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को- लोकेटेड तथा नॉन को- लोकेटेड दो श्रेणियां में विभाजित किया गया है। को- लोकेटेड की श्रेणी में ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं जो प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में संचालित हैं अथवा विद्यालय की 200 मीटर की परिधि में संचालित हैं। जबकि नान लोकेटेड श्रेणी में ऐसे विद्यालयों ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों को लिया गया है जो प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित नहीं है अथवा 200 मीटर की या उससे अधिक दूरी पर स्थापित हैं वहां पर भोजन सहायिका द्वारा तैयार किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि को- लोकेटेड विद्यालयों में पंचायत निधि से संबंधित खंड विकास अधिकारी एवं नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर निकाय द्वारा गैस सिलेंडर चूल्हा उपलब्ध कराया जाएगा जबकि नॉन लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत भोजन तैयार करने के लिए उक्त अधिकारी गैस और गैस चूल्हा के अलावा आवश्यक बर्तन भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारी कर लें ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न कराई जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत राज्य अधिकारी जिला खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button